Voltas ने लखनऊ में खोला पहला कोको स्टोर, बढ़ाई रिटेल पहुंच

लखनऊ : Voltas” टाटा समूह की अग्रणी एसी निर्माता कंपनी Voltas Limited ने लखनऊ में अपना पहला कंपनी-ओन्ड और कंपनी-ऑपरेटेड (कोको) स्टोर शुरू कर उत्तर प्रदेश में अपनी रिटेल मौजूदगी को और मजबूत किया है।

आशियाना के रतन खंड स्थित क्रिस्टल सिटी सेंटर में खुले इस नए स्टोर में ग्राहकों को एयर कंडीशनर, एयर कूलर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, डिशवॉशर और अन्य आधुनिक होम अप्लायंसेज़ की विस्तृत रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी।

कंपनी के अनुसार यह नया कोको स्टोर ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव देने और ऊर्जा-कुशल तकनीक वाले उत्पादों तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

स्टोर का संचालन पूरी तरह कंपनी के नियंत्रण में रहेगा, जिससे सेवा गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। स्टोर का उद्घाटन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने कहा कि लखनऊ तेजी से बढ़ता बाजार है, जहां स्मार्ट और हाई-एफिशिएंसी कूलिंग प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है।

कंपनी का दावा है कि उत्तर प्रदेश में उसकी मजबूत पकड़ है और लखनऊ क्षेत्र में उसका बाजार हिस्सा 24 प्रतिशत से अधिक है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment