Vote Chori के आरोपों पर सपा का हल्लाबोल, जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च

Vote Chori Protest

बाराबंकी : Vote Chori के आरोपों पर सपा का हल्लाबोल, जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च . मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

पार्टी के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय की ओर पैदल मार्च निकाला।

जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद के नेतृत्व में निकले मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई और जिलाधिकारी कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया।

सपा नेताओं ने मतदाता सूची से कथित तौर पर वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने और निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र के लिए जरूरी है। पार्टी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

Vote Chori Protest

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, राकेश वर्मा, विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, विधायक गौरव रावत और कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और अपनी मांगों पर कार्रवाई के लिए उनका लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment