World Day of Older Persons” पर जागरूकता कार्यक्रम में उठे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे

World Day of Older Persons

मुंबई । World Day of Older Persons” दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर हेल्पएज इंडिया और श्रीमती मणिबेन एम.पी. शाह कला एवं वाणिज्य स्वायत्त महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस वर्ष कार्यक्रम का विषय ‘जलवायु अनुकूल वृद्धावस्था: देखभाल, सम्मान और स्वायत्तता’ रखा गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और गरिमामय जीवन पर विशेष चर्चा हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत के साथ हुआ। हेल्पएज इंडिया के संयुक्त निदेशक राम नाईक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

विशेषज्ञ वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन के कारण वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और जीवनशैली पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता साईलेश मिश्रा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं

और उनके अनुभवों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने वृद्धों के साथ होने वाली उपेक्षा, अकेलेपन और दुर्व्यवहार जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त की।

पैनल चर्चा में शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक संरक्षण और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।

World Day of Older Persons

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने अनुभव रखे। अंत में वक्ताओं ने समाज, सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं से मिलकर बुजुर्गों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण तैयार करने का आह्वान किया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment