लखनऊ । Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी नई बजट स्मार्टफोन सीरीज़ पेश करते हुए Redmi A7 और Redmi A7 Pro को लॉन्च किया है।
कंपनी ने इन डिवाइस को रोज़मर्रा के उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के साथ तैयार किया है।
नई रेडमी ए7 सीरीज़ में बड़ा और स्मूद डिस्प्ले दिया गया है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव बेहतर बनता है।
रेडमी ए7 में 6.88 इंच की स्क्रीन दी गई है, जबकि रेडमी ए7 प्रो में 6.9 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है, जो 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें विशेष सर्टिफिकेशन और वेट टच टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।
बैटरी के मामले में दोनों स्मार्टफोन लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।
साथ ही रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे दूसरे उपकरणों को भी चार्ज किया जा सकता है।
स्टोरेज और परफॉर्मेंस के लिए इनमें रैम एक्सपेंशन फीचर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।
कंपनी के अनुसार, रेडमी ए7 सीरीज़ को किफायती कीमत पर बेहतर फीचर्स देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है,

ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता आधुनिक स्मार्टफोन तकनीक का लाभ उठा सकें। बिक्री 24 अप्रैल से प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।









