धन्वंतरि उत्सव में आयुर्वेद और सेवा भावना का संदेश, महाराणा प्रताप कॉलेज में भव्य आयोजन

महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज

बैकुंठपुरईश्वरगंज : महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज, श्रीगंज-बैकुंठपुर और आरोग्य भारती, कानपुर के संयुक्त आयोजन में धन्वंतरि उत्सव श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।

समारोह की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के हवन-पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार और ध्यान से हुई। आचार्य प्रीति जी ने पूजा संपन्न कराई।

इसके बाद निदेशक डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. बी.पी. पटेल, उप-प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सिंह, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. मनीष यादव और प्राचार्य नीलम मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज

वक्ताओं ने आयुर्वेद को स्वस्थ जीवन और समाज के कल्याण से जोड़ते हुए चिकित्सा क्षेत्र में सेवा, अनुशासन तथा संस्कारों की महत्ता बताई।

डॉ. आलोक कुमार मिश्रा ने आयुर्वेद को जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताया, जबकि डॉ. सीमा द्विवेदी ने पारंपरिक चिकित्सा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर जोर दिया।

डॉ. मनीष यादव ने आरोग्य भारती के स्वास्थ्य संबंधी कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी साझा की। विद्यार्थियों को मरीजों की सेवा और औषधीय ज्ञान के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया गया।

महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज

समापन अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चिकित्सक, प्रोफेसर और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment