SUD Life युवा स्मार्ट टर्म प्लान से जीवनभर मिलेगी बेहतर वित्तीय सुरक्षा

UD Life Yuva Smart Term

रांची : SUD Life युवा स्मार्ट टर्म प्लान से जीवनभर मिलेगी बेहतर वित्तीय सुरक्षा परिवार की बदलती जरूरतों और भविष्य की आर्थिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस (एसयूडी लाइफ) ने नया टर्म इंश्योरेंस उत्पाद ‘एसयूडी लाइफ युवा स्मार्ट टर्म’ पेश किया है।

इस योजना का उद्देश्य युवाओं को कम उम्र से ही अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस प्लान की खासियत लाइफ स्टेज अपग्रेड सुविधा है। इसके तहत पात्र ग्राहक शादी, बच्चे के जन्म या गोद लेने और होम लोन जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं के बाद अतिरिक्त प्रीमियम देकर अपना जीवन बीमा कवर बढ़ा सकते हैं।

इसके लिए अलग से नई पॉलिसी लेने की जरूरत नहीं होगी। पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर परिवार को बीमा राशि एकमुश्त, 125 महीने तक मासिक आय अथवा दोनों विकल्पों के मिश्रण के रूप में प्राप्त करने का विकल्प मिलेगा।

वहीं, पात्र ग्राहकों को 60, 61 या 62 वर्ष की उम्र में स्पेशल एग्जिट वैल्यू के तहत कुल जमा प्रीमियम वापस लेकर बाहर निकलने की सुविधा भी दी गई है।

UD Life Yuva Smart Term

18 से 65 वर्ष तक के व्यक्ति यह योजना खरीद सकते हैं। पॉलिसी की अवधि 10 से 50 वर्ष और प्रीमियम भुगतान के लिए नियमित अथवा 7, 10 और 15 वर्ष के विकल्प उपलब्ध हैं।

पात्रता के आधार पर महिलाओं, वेतनभोगियों और पहली बार बीमा लेने वालों को प्रीमियम में छूट भी मिलेगी। एसयूडी लाइफ के एमडी एवं सीईओ अभय तेवारी ने कहा कि बदलती पारिवारिक जिम्मेदारियों के अनुरूप वित्तीय सुरक्षा के विकल्प उपलब्ध कराना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment