Children’s Day पर ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा नियम

Children's Day

कन्नौज : Children’s Day के अवसर पर यातायात पुलिस ने शनिवार को स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश और क्षेत्राधिकारी यातायात शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात रवि शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में टीएसआई आफाक खान ने रोटरी शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल पुलिस लाइन रोड और स्वामी भजनानंद इंटर कॉलेज मियागंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान बच्चों को सड़क पार करने के सही तरीके, साइकिल चलाते समय दाएं-बाएं मुड़ने के संकेत और यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई।

टीएसआई आफाक खान ने कहा कि सड़क पर सावधानी ही सुरक्षा है। यहां गलती सुधारने का दूसरा मौका नहीं मिलता।

Children's Day

उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए बच्चों को तेज रफ्तार से होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की सीख दी।

वहीं, बाल दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी शिक्षा सदन के छोटे बच्चों को टीएसआई आफाक खान ने उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment