High profile case :- नाबालिक किशोरी के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा दुष्कर्म

High profile case
  •  कन्नौज में अखिलेश की तीसरी आंख कहे जाने वाले नबाब की बढ़ी मुश्किलें ,
  • मामला कन्नौज में नाबालिक किशोरी के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा दुष्कर्म का।
  •  एसपी बोले,डीएनए जांच में पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा किशोरी से दुष्कर्म की हुई पुष्टि। 
  • दुष्कर्म के आरोपी के भाई को भी मामले में साक्ष्य प्रभावित करने को लेकर जल्द हो सकती है गिरफ्तारी। 
  • पूर्व ब्लॉक प्रमुख की चल अचल संपत्ति की जांच में भी जिले के अधिकारी जोर शोर से जुटे।

कन्नौज । कन्नौज में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री AKHILESH YADAV की तीसरी आंख कहे जाने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाब सिंह यादव द्वारा किशोरी से दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद नबाब की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं नबाब के भाई नीलू यादव को भी मामले में घटना के साक्ष्य प्रभावित करने को लेकर पुलिस लगातार ढूंढ रही है। फरार नीलू पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।

सूत्रों की माने तो माना जा रहा है, कि पुलिस फरार नीलू के लगभग करीब पहुंच चुकी है, और जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी नबाब की मुसीबतें यहीं नहीं रुकने वाली हैं, बल्कि और अधिक बढ़ने वाली हैं। शासन और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दुष्कर्म के आरोपी की चल अचल संपत्ति की जांच भी लगातार तेज़ी से जारी है।

High profile case
हाई प्रोफाइल मामला

बताते चलें कि, कन्नौज जिले के कोतवाली तिर्वा के एक गांव निवासी नाबालिक किशोरी से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाब सिंह द्वारा दुष्कर्म किये जाने की बात सामने आई थी।

जेल भेजे जाने के बाद नबाब ने डीएनए सैंपल जांच की मांग की थी। सोमवार को आखिर डीएनए जांच रिपोर्ट का जब जिले के एसपी अमित कुमार आनंद ने मीडिया के सामने खुलासा किया, तो पता चला कि नाबालिक किशोरी के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख का डीएनए सैंपल मैच कर गया है।

जिसके बाद एसपी ने मामले में दुष्कर्म की पुष्टि की। बता दें, कि घटनाक्रम के मुताबिक बीती 11 अगस्त की रात पर्व ब्लॉक प्रमुख को उनके ही कॉलेज में आपत्तिजनक हालत में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। यहां मौके पर पुलिस ने एक महिला और एक नाबालिक किशोरी को भी मौजूद पाया था। नाबालिक KISHORI और महिला आपस में बुआ भतीजी हैं। मौके पर नाबालिक किशोरी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

High profile case
हाई प्रोफाइल मामला

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अगले दिन कोर्ट में पेश किया था। यहां से नबाब को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। न्यायालय में लगातार उपरोक्त मामले में पहले छेड़ छाड़ और उसके बाद दुष्कर्म की धारायें बढ़ाये जाने को लेकर प्रक्रिया जारी रही।

लेकिन इस बीच जेल भेजे गये नबाब ने डीएनए जांच की मांग बीती 16 अगस्त को कर दी। आखिर चिकित्सकीय पैनल द्वारा विगत दिन 17 अगस्त को जेल से ही नबाब का डीएनए सैंपल लिया गया था,और जांच को भेजा गया था। सोमवार को एसपी ने एफ. एस.एल रिपोर्ट में डीएनए जांच में दुष्कर्म की पुष्टि कर दी। बता दें, कि उपरोक्त मामले में किशोरी के माता पिता की शिकायत पर किशोरी की बुआ को भी मामले में गुमराह करने आदि आरोपों को लेकर पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

घटनाक्रम में नबाब के भाई नीलू जो बीते दस दिनों से फरार है। इन पर भी घटनाक्रम में साक्ष्य प्रभावित करने से लेकर अन्य कई आरोप है। पुलिस ने नीलू पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।

माना जा रहा है, कि नीलू की तलाश में लगी पुलिस की 7 टीमें नीलू के काफी करीब पहुंच चुकी हैं। जल्द ही नीलू भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

उधर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रकरण में उनकी चल अचल संपत्ति की जांच भी अधिकारियों द्वारा जारी है। गत दिन नबाब के भाई नीलू के साले की ठठिया थाना के बलनापुर गांव में कोल्ड की अवैध बाउंड्रीवॉल को भी तिर्वा तहसील प्रशासन ने विगत दिन अवैध पाकर ध्वस्त करा दिया था।

आने वाले समय में जांच के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख की अवैध संपत्ति पर भी प्रशासन कड़ा रुख अपना सकता है; फिलहाल DNA Report में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर संकट के काले बादल मंडराने लगे हैं।

rape cases in india 2024

TSOI
Author: TSOI

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े