New Delhi में सैयद शाहनवाज अहमद कादरी की पुस्तकों का लोकार्पण

सैयद शाहनवाज अहमद कादरी की पुस्तकों का लोकार्पण और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान समारोह दिल्ली में

नई दिल्ली : New Delhi में सैयद शाहनवाज अहमद कादरी की पुस्तकों का लोकार्पण . भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजधानी दिल्ली में एक विशेष साहित्यिक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

28 नवंबर 2026 को होने वाले इस आयोजन में प्रसिद्ध लेखक सैयद शाहनवाज अहमद कादरी की दो पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा।

कार्यक्रम में उनकी चर्चित कृतियों ‘बाग़ी हिंदुस्तान और 1857’ तथा उर्दू पुस्तक ‘लहू बोलता भी है’ के द्वितीय संस्करण का अनावरण होगा।

सैयद शाहनवाज अहमद कादरी की पुस्तकों का लोकार्पण और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान समारोह दिल्ली में

समारोह में रघु ठाकुर, संजय सिंह, गौहर रज़ा, अशोक कुमार पांडेय, समीर अहमद सिद्दीकी, सुरेश खैरनार और जे.एस. कैलासिया सहित कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

इस आयोजन का विशेष आकर्षण स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के परिजनों का सम्मान होगा। सम्मानित होने वालों में शहीद क़ाज़ी ज़ुल्फ़िक़ार अली के परिजन क़ाज़ी अनवार अहमद, नवाब बांदा के वंशज नवाब शादाब अली बहादुर और शहीद शेख़ रज्जब अली के परिजन शेख़ अबुल क़ैस शामिल हैं।

इसके अलावा काकोरी कांड के क्रांतिकारी अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ान के परिजन शादाबुल्लाह ख़ान तथा निज़ामुद्दीन क़ाज़ी के परिजन नुरुद्दीन क़ाज़ी को भी सम्मानित किया जाएगा।

सैयद शाहनवाज अहमद कादरी की पुस्तकों का लोकार्पण और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान समारोह दिल्ली में

आयोजन का उद्देश्य इतिहास के महत्वपूर्ण अध्यायों को सामने लाने के साथ शहीदों के बलिदान और उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment