जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पी०जी० कॉलेज में गांधी जयंती का आयोजन

जनेस्मा कालेज में गांधी जयंती का आयोजन

महमूद आलम 

बाराबंकी : जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पी०जी० कॉलेज ( जनेस्मा कालेज ) के तत्वावधान में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) सीताराम सिंह ने झंडा रोहड़ण किया तथा एनसीसी कैडेट्स ने झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया सर्वप्रथम प्राचार्य जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी लोगों ने एक साथ मिलकर राम धुन गाया।

प्राचार्य प्रो० सीताराम सिंह ने महात्मा गांधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने कहा है कि “आप जो सोचते या विचार करते हो, आप जो कहते हो और उसी के अनुसार कार्य करते हो यही जीवन का सूत्र वाक्य है”।

उन्होंने आगे कहा कि आज भी समाज के प्रत्येक स्तर पर सामंजस्य स्थापित करने हेतु इन दोनों महापुरुषों के विचारों के अनुरूप जीवन जीने की आवश्यकता है। गांधी जी का जीवन दर्शन विश्व शांति के लिए अति आवश्यक है।

प्रो० शार्दुल विक्रम सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपने मोबाइल फोन का उपयोग महापुरुषों के जीवन चरित्र को जानने एवम समझने के लिए करना चाहिए। मुख्य वक्ता मध्यकालीन इतिहास विभाग के डॉ० मानव कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के विचारों के अद्यतन प्रसंगिगता पर चर्चा करते हुए कहा की आज विश्व भर के संघर्षमय क्षेत्र शांति के लिए भारत की तरफ देख रहे है।

जनेस्मा कालेज में गांधी जयंती का आयोजन
जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पी०जी० कॉलेज में गांधी जयंती का आयोजन

क्योंकि दुनिया जानती है कि गौतम एवम गांधी के देश से ही शांति की धारा प्रवाहित हो सकती है एवं अमानवीय युद्धों को समाप्त कर सकती है। सभा का संचालन डाॅ०अरविंद कुमार पांडेय ने किया। इसके साथ ही प्राचार्य जी नेतृत्व में स्वच्छता का कार्य किया गया।

इस कार्यक्रम में एनसीसी एवं एनएसएस के सभी छात्र छात्राओं के साथ महाविद्यालय के प्रो० दरक्षा शहनाज,प्रो० अनुपमा श्रीवास्तव, प्रो० अनिल कुमार श्रीवास्तव प्रो०एल०एम०सिंह प्रो०भवेन्द्र कुमार गुप्ता, , प्रो० अनिता सिंह , प्रो० रामशंकर, प्रो०रीना सिंह , प्रो० विजय प्रताप मल्ल, प्रो०विजय कुमार वर्मा,प्रो० अनिल कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थिति रहे ।

TSOI
Author: TSOI

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े