लखनऊ : Indira Gandhi Pratishthan में Frankfinn Institute of Air Hostess Training द्वारा आयोजित “एनुअल शोकेज़ एवं मेगा करियर सेमिनार 2026 – विंग्स टू योर फ्यूचर” का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में एविएशन, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले लगभग 500 से 600 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद क्षमता भी सफलता के लिए बेहद जरूरी है।
उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
सेमिनार के दौरान संस्थान के संस्थापक एवं नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन K. S. Kohli ने भारत के तेजी से विकसित हो रहे एविएशन सेक्टर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि देश का एविएशन क्षेत्र लगातार विस्तार कर रहा है और आने वाले वर्षों में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग तेजी से बढ़ेगी।
वहीं, नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर R. S. Kohli ने इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण और वास्तविक अनुभव छात्रों को बेहतर अवसर दिलाने में सहायक होता है।
कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर William Daniel तथा सीओओ Sudhir Malhotra ने भी छात्रों को वैश्विक स्तर की ट्रेनिंग और व्यक्तित्व विकास के महत्व के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर लखनऊ सेंटर के फ्रेंचाइज़ ओनर Ranjit Singh ने बताया कि ऐसे सेमिनार स्थानीय युवाओं को सही करियर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को एविएशन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उभरती संभावनाओं, नई तकनीकों और रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस मेगा सेमिनार ने युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने भविष्य के प्रति नई सोच और दिशा प्रदान की।









