BREAKING NEWS रामपुर कटरा निवासी आसिफ़ हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

tsoi news

संवाददाता रिजवान अहमद
मसौली बाराबंकी । BREAKING NEWS सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौखंडी के पास 18 वर्षीय युवक की ईंट और डंडों से बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी स्वाट व सर्विलांस टीम के सहयोग से की गई। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा (आला कत्ल) और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह चौखंडी के निकट जलनिकासी नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ था।

शिनाख्त रामपुर कटरा निवासी मो. आसिफ पुत्र मो. वैस (उम्र 18 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक के भाई वसीम की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मौके का निरीक्षण कर फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसके बाद स्वाट/सर्विलांस व सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों तौफीक पुत्र मो. अकील, मो. अकील पुत्र मो. खलील, शाहरुख पुत्र कलीम और फैज पुत्र मुबारक को गिरफ्तार किया।

उनकी निशानदेही पर एक डंडा और घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में सामने आया कारण :-

पुलिस पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त तौफीक मृतक आसिफ की बहन से मोबाइल पर बातचीत करता था, जिसका आसिफ व उसके परिजन विरोध करते थे।

इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। साथ ही, मृतक आसिफ के शाहरुख व फैज की बहन से प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई।

tsoi news

इसी रंजिश में शाहरुख और फैज ने आसिफ को मेला दिखाने के बहाने बुलाया, जहां चारों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment