लखनऊ : Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahali ने Lucknow के बालागंज क्षेत्र में “ड्रीम इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर” के नए और भव्य शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया।
यह प्रतिष्ठान की चौथी शाखा है, जिसे समाजसेवी Imran Qureshi के मार्गदर्शन में अबुज़र, हमज़ा, ज़ैनुल आबदीन और तनवीर द्वारा शुरू किया गया है।
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे। इमरान कुरैशी ने बताया कि यह शोरूम केवल व्यापार तक सीमित नहीं है,
बल्कि समाजसेवा के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यहां गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आवश्यक घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक सामान किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विशेष पैकेज के तहत करीब 70 हजार रुपये में शादी से जुड़ा जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।








