DK Fight Club ने ताइक्वांडो-किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मचाया धमाल

लखनऊ । DK Fight Club की ओर से रविवार को फैजुल्लागंज स्थित उड़ान पब्लिक स्कूल परिसर में ताइक्वांडो और किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में शहर के अलग-अलग स्कूलों और स्पोर्ट्स क्लबों से पहुंचे करीब 150 खिलाड़ियों ने जोश और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के दमदार पंच, तेज किक और बेहतरीन तकनीक ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उड़ान पब्लिक स्कूल ग्रुप के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव और मीना हरक्यूलिस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सैयद मुसव्विर अली ने संयुक्त रूप से किया।

डीके फाइट क्लब के डायरेक्टर दीपेंद्र मौर्या ‘दीपक’ ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

प्रतियोगिता में डीके फाइट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण और 10 रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

वहीं लखनऊ इंटरनेशनल स्कूल, इटौंजा दूसरे और जेकेडी वारियर्स, साउथ सिटी तीसरे स्थान पर रहे। उत्कर्ष श्रीवास्तव और नित्त्या को बेस्ट फाइटर अवार्ड, जबकि योगेश को बेस्ट स्टूडेंट सम्मान से नवाजा गया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment