Barabanki Breaking हाईवे पर खड़ी बस में डीसीएम की टक्कर, चालक की मौत

मसौली, बाराबंकी । Barabanki Breaking लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में निजी बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसोली गांव के पास स्थित विक्की ढाबे के निकट हुआ, जहां खराब हुई बस को ठीक करते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार वैशाली एक्सप्रेस की बस हाईवे किनारे खड़ी थी। बस चालक अमित कुमार, निवासी इटावा, वाहन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए बस के नीचे लेटकर काम कर रहे थे।

इसी दौरान अयोध्या की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर बस से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पहिया चालक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे में डीसीएम चालक भी घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सामान्य कराया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment