Superstar Jr. NTR संग प्रशांत नील का धमाकेदार फिल्म ‘ड्रैगन’

tsoi news

फिल्म : Superstar Jr. NTR और ब्लॉकबस्टर निर्देशक Prashanth Neel की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ड्रैगन’ का पहला ग्लिम्प्स आखिरकार रिलीज हो गया है।

लंबे समय से इस मेगा प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह वीडियो किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

एनटीआर के जन्मदिन पर मेकर्स ने यह खास तोहफा जारी कर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है।

फिल्म की पहली झलक बेहद दमदार, डार्क और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर दिखाई गई है। वीडियो में एनटीआर का इंटेंस अंदाज और प्रशांत नील की सिग्नेचर मास स्टाइल साफ नजर आती है।

ग्लिम्प्स देखते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर इसे ब्लॉकबस्टर करार देना शुरू कर दिया।

सिनेमैटिक विजुअल्स, बैकग्राउंड स्कोर और एनटीआर की स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।

घोषणा के समय से ही ‘ड्रैगन’ को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई थी। अब पहली झलक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

यह फिल्म बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है और इसे पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।‘ड्रैगन’ का निर्माण Mythri Movie Makers और NTR Arts के बैनर तले किया जा रहा है।

tsoi news

माना जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले समय की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्मों में शामिल हो सकती है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment