BARABANKI NEWS अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ बारहसिंगा

द स्वार्ड ऑफ इण्डिया
संवाददाता इरफान अहमद
बाराबंकी । BARABANKI NEWS” रामनगर तहसील क्षेत्र के अमोली कला ग्राम पंचायत में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों के किनारे एक घायल बारहसिंगा पड़ा मिला।

उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सबसे पहले गांव के आदित्य तिवारी की नजर घायल बारहसिंगा पर पड़ी।

उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मानवता और वन्य जीव संरक्षण का परिचय देते हुए बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रामनगर रेंज की वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से घायल बारहसिंगा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

वन कर्मियों ने प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कर उसे अपने संरक्षण में ले लिया। रेस्क्यू अभियान के दौरान रविन्दु शुक्ला, सुमित शुक्ला गोरे, गोविंद राजपूत, राकेश शुक्ला, बृजेश यादव और आदित्य तिवारी समेत कई ग्रामीण सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर घायल वन्य जीव की सुरक्षा सुनिश्चित की। रामनगर रेंज के वन दरोगा सचिन पटेल ने बताया कि बारहसिंगा उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हुआ था। उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया है। स्वस्थ होने के बाद उसे फिर से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की तत्परता से एक दुर्लभ वन्य जीव की जान बच सकी। इलाके में इस प्रयास की सराहना की जा रही है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment