हरदोई : Polling Stations का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा . उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड शिक्षक एवं लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय माधौगंज एवं राजकीय इंटर कालेज हरदोई स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि को भी देखा ।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित किये जाए।









