मनोरंजन | Ryan Reynolds ‘Ramayana’ के आगामी लॉस एंजिल्स प्रीमियर में एक खास और अनोखे अंदाज में शिरकत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रायन रेनॉल्ड्स 27 अक्टूबर, 2026 को लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स स्थित डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित होने वाले फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ के भव्य प्रीमियर में पारंपरिक भारतीय परिधान में रेड कार्पेट पर नजर आएंगे।
इस विशेष और हाई-प्रोफाइल इवेंट को दिवाली के पावन पर्व के रूप में भी मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस भव्य समारोह की थीम को ध्यान में रखते हुए रायन रेनॉल्ड्स सहित सभी आमंत्रित मेहमानों से लाल रंग के भारतीय पारंपरिक कपड़े पहनने का अनुरोध किया गया है,
ताकि कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और त्योहार की वास्तविक भावना को गहराई से महसूस किया जा सके। इस एक्सक्लूसिव 3D स्क्रीनिंग में करीब 945 विशिष्ट मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।
वाल्मीकि के क्लासिक महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति का प्रसार करना है। यह फिल्म आगामी 5 नवंबर, 2026 को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।










