Chief minister Yogi Adityanath ने पुलिस स्मृति दिवस पर किया नमन ।

Chief minister Yogi Adityanath

लखनऊ | Chief minister Yogi Adityanath ने पुलिस स्मृति दिवस 2026 के अवसर पर लखनऊ पुलिस लाइन्स में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और उनका कुशलक्षेम पूछा। शहीद परिजनों द्वारा रखी गई बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सीएम ने उन्हें हरसंभव मदद और सरकार के निरंतर सहयोग का पूरा आश्वासन दिया।

समारोह में जालौन में ऑन-ड्यूटी सड़क हादसे का शिकार हुए शहीद प्रदीप कुमार की पत्नी मयूरी वर्मा ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर आगे भी किसी तरह की समस्या आने पर सहायता का भरोसा दिया है। मयूरी ने बताया कि उन्हें आर्थिक सहायता मिल चुकी है,

पेंशन चालू हो गई है और अनुकंपा नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं एक कंपनी अग्निकांड में शहीद हुए रोहित यादव की पत्नी निशा यादव ने भी मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सम्मान और संवेदनशीलता की सराहना की।

अधिकारियों के मुताबिक, 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देशभर में कुल 154 पुलिसकर्मी शहीद हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 6 वीर जवान शामिल हैं।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment