26 November की महारैली को सफल बनाने के लिए सत्ता परिवर्तन सभा आयोजि

Lucknow Maharally

कन्नौज : 26 November की महारैली को सफल बनाने के लिए सत्ता परिवर्तन सभा आयोजि . क्षेत्र के सीहपुर पचौर में आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में सत्ता परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया।

सभा का उद्देश्य 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाना रहा।

मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी छबिराम जाटव ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो का मूल मंत्र दिया था। समाज को आगे बढ़ने के लिए सत्ता की ताकत को समझना होगा।

दलित समाज 14 साल से अधिक समय से सत्ता से दूर है। अब आजाद समाज पार्टी पर भरोसा जताने का समय है।

जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि संविधान दिवस पर लखनऊ में होने वाली महारैली में सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।

Lucknow Maharally

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों पर अत्याचार बढ़े हैं। महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है।

आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। इस दौरान पवन गौतम, पातीराम बौद्ध, पूजा गौतम, रामकुमार, पूनम गौतम, सुनील कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment