बरेली : Phoenix United बरेली का वेडिंग फेस्ट, ग्राहकों को मिलेंगे खास इनाम . शादी के सीजन में खरीदारी को यादगार बनाने के लिए फीनिक्स यूनाइटेड बरेली ने विशेष वेडिंग फेस्ट की शुरुआत की है।
30 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में ग्राहकों को खरीदारी के साथ आकर्षक उपहार और गिफ्ट वाउचर जीतने का अवसर दिया जा रहा है।
फेस्ट के तहत 11,999 रुपये या इससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को निश्चित उपहार मिलेगा। इसके अतिरिक्त हर सप्ताह सबसे ज्यादा खरीदारी करने वाले दो ग्राहकों को पांच-पांच हजार रुपये के गिफ्ट वाउचर प्रदान किए जाएंगे।
इन विशेष ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को शादी की तैयारियों के दौरान अतिरिक्त लाभ देने की पहल की गई है। मॉल में ट्रेंड्स, मैक्स, पैंटालून्स, लाइफस्टाइल, रेमंड और मान्यवर जैसे कई लोकप्रिय फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड उपलब्ध हैं।
ग्राहक यहां शादी समारोह और पारिवारिक आयोजनों के लिए कपड़े, एक्सेसरीज तथा अन्य फैशन उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं।

फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि शादी का मौसम परिवारों के लिए खुशियों और उत्साह का समय होता है।
वेडिंग फेस्ट के माध्यम से ग्राहकों को एक ही स्थान पर विभिन्न ब्रांड, खरीदारी के विकल्प और विशेष ऑफर्स उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। यह आयोजन 30 नवंबर तक सोमवार से शनिवार सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।









