Samsung लगातार सातवें साल दुनिया के शीर्ष पांच ब्रांड्स में शामिल

Samsung Brand Value 2026

लखनऊ : Samsung लगातार सातवें साल दुनिया के शीर्ष पांच ब्रांड्स में शामिल . वैश्विक टेक्नोलॉजी बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखते हुए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इंटरब्रांड की ‘बेस्ट ग्लोबल ब्रांड्स 2026’ सूची में कंपनी लगातार सातवें वर्ष दुनिया के पांच सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल हुई है।

105.2 अरब अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ सैमसंग ने वैश्विक स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि वर्ष 2020 से लगातार शीर्ष पांच में जगह बनाए रखने वाली सैमसंग एशिया की एकमात्र कंपनी है।

इस उपलब्धि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर तकनीक और ग्राहकों को बेहतर डिजिटल अनुभव देने की रणनीति की अहम भूमिका रही है।

इंटरब्रांड के मुताबिक, कंपनी की प्रगति के पीछे तीन प्रमुख पहलू हैं। इनमें एआई सेमीकंडक्टर कारोबार में निवेश, मोबाइल और अन्य डिवाइस में एआई क्षमताओं का विस्तार तथा ‘वन सैमसंग’ के तहत एकीकृत ब्रांड रणनीति शामिल हैं।

Samsung Brand Value 2026

सैमसंग ने एआई की बढ़ती मांग को देखते हुए हाई-वैल्यू मेमोरी उत्पादों का उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाई है। कंपनी ने एचबीएम4 मेमोरी का बड़े पैमाने पर उत्पादन और व्यावसायिक शिपमेंट भी शुरू किया है।

इसके अलावा स्मार्टफोन, टीवी और घरेलू उपकरणों में व्यक्तिगत एआई सुविधाओं तथा कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इंटरब्रांड की रैंकिंग वित्तीय प्रदर्शन, नवाचार, ग्राहक जुड़ाव और ब्रांड प्रतिस्पर्धात्मकता जैसे मानकों पर आधारित होती है।

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment