Nestlé India ने गुरुग्राम में 16 किलोमीटर हाईवे सफाई अभियान शुरू किया

Nestlé India

लखनऊ : दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी की समस्या के बीच नेस्ले इंडिया ने गुरुग्राम में ‘क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम’ अभियान शुरू किया है।

इस परियोजना के तहत एंबिएंस मॉल से राजीव चौक तक 16 किलोमीटर लंबे हाईवे मार्ग को साफ-सुथरा रखने और उसका नियमित रखरखाव करने की योजना है।

अभियान में आधुनिक मशीनों से सड़क की सफाई, पानी का छिड़काव और आठ सफाईकर्मियों की टीम के जरिए प्रतिदिन कचरा संग्रहण किया जाएगा।

इसके साथ इफको चौक पर हैंगिंग प्लांटर्स लगाने और सौंदर्यीकरण गतिविधियां चलाने की भी योजना है। सितंबर में शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट के दौरान सफाई वाहन 95 बार मार्ग पर चलकर लगभग 226 टन धूल एकत्र कर चुके हैं।

Nestlé India

वहीं, आठ सदस्यीय टीम ने 42 दिनों में करीब 67 टन प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरे का निस्तारण किया है।उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्वच्छ शहरों के निर्माण में सरकार, उद्योग और नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन मनीष तिवारी ने कहा कि कंपनी पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण के लिए व्यावहारिक प्रयास जारी रखेगी। इस पहल का उद्देश्य हाईवे को स्वच्छ बनाने के साथ धूल और कचरे की समस्या कम करना है

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment