मेरठ । CM Yogi Adityanath ने मेरठ के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में बॉल कॉर्पोरेशन की नई एल्युमिनियम बेवरेज कैन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्लांट आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
साथ ही स्थानीय एमएसएमई, पैकेजिंग, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और रीसाइक्लिंग से जुड़े कारोबार को भी लाभ मिलेगा। सीएम योगी ने मेरठ की मजबूत कनेक्टिविटी को औद्योगिक विकास की बड़ी ताकत बताया।
उन्होंने कहा कि नमो भारत, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जैसी सुविधाएं क्षेत्र को देश और दुनिया के बाजारों से जोड़ रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बॉल कॉर्पोरेशन से स्थानीय एमएसएमई के साथ अधिक भागीदारी, युवाओं के कौशल विकास और टिकाऊ उत्पादन को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार परियोजना के पूरे सफर में कंपनी को हरसंभव सहयोग देगी।









