लखनऊ : Bandhan Mutual Fund ने लॉन्च किया निफ्टी कमोडिटीज इंडेक्स फंड . इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, औद्योगिक उत्पादन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल से कमोडिटी क्षेत्र में संभावित अवसरों को देखते हुए बंधन म्यूचुअल फंड ने नई निवेश योजना पेश की है।
फंड हाउस ने ‘बंधन निफ्टी कमोडिटीज इंडेक्स फंड’ के न्यू फंड ऑफर (NFO) की घोषणा की है। यह ओपन-एंडेड इंडेक्स योजना निफ्टी कमोडिटीज इंडेक्स के प्रदर्शन के अनुरूप निवेश करेगी।
इसके जरिए निवेशकों को तेल एवं गैस, धातु, खनन, बिजली, सीमेंट और रसायन क्षेत्र की 30 प्रमुख कंपनियों में निवेश का अवसर मिलेगा।
नए फंड में निवेश की शुरुआत 23 नवंबर 2026 से होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 3 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। निवेशक 1,000 रुपये की एकमुश्त राशि या 100 रुपये की एसआईपी से निवेश शुरू कर सकते हैं।

बंधन एएमसी के सीईओ विशाल कपूर ने कहा कि भारत में बुनियादी ढांचे का विस्तार, मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा जरूरतें और एआई आधारित डेटा सेंटर कमोडिटी की मांग को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कारक बन रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह योजना उन निवेशकों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकती है, जो अपने मौजूदा निवेश पोर्टफोलियो में कमोडिटी आधारित कंपनियों को शामिल कर विविधता बढ़ाना चाहते हैं।









