Nashamukt Bharat का संदेश लेकर युवा संसद में राहुल भट्ट प्रथम

Youth Parliament Bareilly

बरेली : Nashamukt Bharat का संदेश लेकर युवा संसद में राहुल भट्ट प्रथम . युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बरेली में जिला स्तरीय युवा संसद आयोजित की गई।

माय भारत बरेली के तत्वावधान में विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद एवं यूथ पार्लियामेंट 2027 के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय सभागार में कार्यक्रम हुआ।

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष के युवाओं ने तीन मिनट के भाषणों के जरिए अपने विचार प्रस्तुत किए।

Youth Parliament Bareilly

प्रतिभागियों ने नशे के दुष्परिणाम बताते हुए युवाओं से शिक्षा, खेल, नवाचार और सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ने की अपील की।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगने से विकसित भारत का सपना मजबूत होगा।

उन्होंने युवाओं से खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में राहुल भट्ट प्रथम, अभय सिंह द्वितीय और शिवांश शर्मा तृतीय रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Youth Parliament Bareilly

जिला स्तर पर चयनित तीनों प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment