उतार प्रदेश । Chief Minister Yogi Adityanath ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस को भारत-नेपाल के ऐतिहासिक रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा दोनों देशों की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत और विकास’ के संकल्प का साकार उदाहरण बताया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम और माता जानकी से जुड़े अयोध्या और जनकपुर का संबंध सदियों पुराना है।
नई रेल सेवा से नेपाल के श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन और भारतीय श्रद्धालुओं को जनकपुर में माता जानकी के दर्शन करना आसान होगा।
उन्होंने बताया कि ट्रेन के 10 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव से उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
खासकर मिथिला पेंटिंग से जुड़ी महिला कलाकारों को अपने उत्पाद नए बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह पहल रामायण और बौद्ध पर्यटन सर्किट को भी मजबूती देगी।

बेहतर रेल संपर्क से दोनों देशों के नागरिकों के बीच सामाजिक रिश्ते, व्यापारिक सहयोग और आपसी विश्वास और गहरा होगा।









