द स्वार्ड ऑफ इण्डिया
संवाददाता इरफान अहमद
बाराबंकी । BARABANKI को मंगलवार को नया जिलाधिकारी मिल गया। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जिले के 65वें डीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया।
इससे पहले वह मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। दभार संभालते ही डीएम ने अपने इरादे साफ कर दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में सुशासन और पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा।
अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, विकास कार्यों को गति देना और सरकारी योजनाओं का लाभ समय से पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
एम ने यह भी कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि हर शिकायत का समयबद्ध निपटारा हो सके।

स दौरान मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, एडीएम वित्त एवं राजस्व निरंकार सिंह, एडीएम न्यायिक राजकुमार सिंह, एसडीएम नवाबगंज व जॉइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।








