BARABANKI के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, प्रतिभाओं की चमक

tsoi news

इमामुद्दीन
BARABANKI जनपद के एच. बी. पटेल इंटर कॉलेज, गौरसादिकपुर नवाबगंज के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, कस्बे और जिले का नाम रोशन किया है!

कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों में विद्यार्थियों की मेहनत और लगन साफ झलक रही है!

इसी क्रम में, उम्मे हरम, पुत्री सहाब अंसारी, निवासी बांकी (जिला बाराबंकी) ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 73.6% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की!

वहीं कक्षा 10वीं में अबू हमज़ा, पुत्र सहाब अंसारी, निवासी बांकी, जिला बाराबंकी ने 77.5% अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया!

विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने इन होनहार छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है!

शिक्षकों ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है!

इन छात्रों की उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत भी है!

tsoi news

आने वाले समय में ये छात्र और भी ऊँचाइयों को छुएंगे, ऐसी सभी को उम्मीद है!

plugins
Author: plugins

Leave a Comment