मुंबई । Eid 2027 Bollywood SuperstarSalman Khan ने एक बार फिर ईद के खास मौके को अपने नाम करते हुए साल 2027 के लिए अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है।
इस ऐलान के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और ईद रिलीज की उनकी पुरानी परंपरा एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
फिलहाल इस फिल्म का वर्किंग टाइटल SVC63 रखा गया है, जिसका निर्देशन Vamshi Paidipally कर रहे हैं। फिल्म में साउथ की मशहूर अभिनेत्री Nayanthara भी अहम भूमिका निभाएंगी, जबकि इसे प्रसिद्ध निर्माता Dil Raju प्रोड्यूस कर रहे हैं।
सलमान खान की ईद रिलीज को हमेशा दर्शकों का खास प्यार मिला है। ‘वांटेड’, ‘दबंग’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है।

अब ईद 2027 के लिए फिल्म की घोषणा के साथ ही एक और बड़े सिनेमाई धमाके की उम्मीदें तेज हो गई हैं।









