नई दिल्ली । Sunni Jamiat Ulema के एक प्रतिनिधिमंडल ने हज 2026 की तैयारियों और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju से नई दिल्ली में महत्वपूर्ण मुलाकात की।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सैयद शाह मुईनुद्दीन अशरफ अशरफी जिलानी ने किया, जो Dargah Kichaucha Sharif के सज्जादा नशीन भी हैं।
बैठक में मौलाना सईद नूरी, जमाल सिद्दीकी, मौलाना मुख्तार अशरफ, एडवोकेट शबील फारूकी, हाजी मुईन तथा मोहम्मद कलीम अशरफ सहित अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान हज यात्रियों के लिए आवास, परिवहन, चिकित्सा सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सरकार हज यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि हज 2026 के लिए व्यवस्थाओं को पहले से अधिक सरल और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं।









