कन्नौज । Viral News” प्रेम परवान चढ़ा तो समाज और बिरादरी क्या, परिजनों का विरोध भी कोई मायने नहीं रखता है। गैर बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग होने के बाद शादी करने का वायदा हुआ तो युवती के परिजनों द्वारा मामले की जानकारी के बाद विरोध किया गया।
स्थित यह हो गई, प्रेमी से शादी करने की जिद में प्रेमिका बिजली के ऊंचे टावर पर जा पहुंची और हंगामा करते हुए हाई बोल्टेज ड्रामा किया जो घंटों तक जारी रहा।
बताते चलें कि मामला कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र के गांव खुड़ावा गांव के निकट का बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक उपरोक्त गांव निवासी एक ग्रामीण की 16 वर्षीय बेटी को अकबरपुर गांव के रहने वाले गैर बिरादरी के युवक विवेक कश्यप से कुछ समय पूर्व से प्रेम प्रसंग का सिलसिला शुरू हुआ है।
प्रेम परवान चढ़ा तो मामला शादी के वायदों तक पहुंच गया। मामले की जानकारी जब प्रेमिका के परिजनों को हुई तो उनके द्वारा इस शादी का विरोध किया जाने लगा।
परिजनों द्वारा बेटी को समझाने का प्रयास किया गया कि सामाजिक स्तर पर यह सही नहीं है और गांव समाज में भी इज्जत की दुहाई दी गई।
परिजनों द्वारा यह भी जहां गया कि वह उसकी शादी चार माह बाद किसी अच्छी जगह कर देंगे।
प्रेम का परवान युवती पर इस कदर चढ़ा था कि उसको परिजनों की बात रास नहीं आई और उसने इसका विरोध करते हुए उपरोक्त ग़ैर बिरादरी के युवक से ही शादी करने की जिद पकड़ ली।
परिजनों द्वारा जब इस शादी का विरोध किया गया तो घुसे में आई युवती घर से निकल गई और हाईवे किनारे एक खेत पर लगे ऊंचे बिजली पोल पर चढ़ गई।
टावर पर पहुंचने के बाद युवती ने अपनी चप्पलों को भी उतार दिया और टावर पर करीब 100 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर शादी की जिद करते हुए हाई बोल्टेज ड्रामा शुरू कर चिल्लाना शुरु कर दिया।
मामले की जानकारी जैसे ही आसपास के ग्रामीणों और युवती के परिजनों को हुई तो मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।
टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका को नीचे उतारने के लिए तरह तरह से मनाया गया लेकिन वह अपनी शादी की जिद पर अड़ी रही और घंटों तक नीचे नहीं उतरी।
काफी समय गुजरने के बाद टावर पर चढ़ी युवती को समझा बुझाकर शादी करवा दी जाएगी, आश्वाशन देकर नीचे उतारा जा सका।

उपरोक्त घटनाक्रम के दौरान जहां किसी प्रकार की अनहोनी घटना नहीं घटने से लोगों ने राहत की सांस ली वहीं टावर से नीचे उतरने के बाद युवती लगातार प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी हुई नजर आ रही थी।








