वन क्षेत्राधिकारी की कमीशन खोरी से हरे वृक्षों पर चल रहा कुलहाडा

वन क्षेत्राधिकारी

कनौज : वन क्षेत्राधिकारी की कमीशन खोरी, प्रदेश की योगी सरकार जहां उत्तर प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हर वर्ष वृक्षारोपण और उनकी देखरेख के नाम पर करोड़ों रुपया पानी की तरह इस बात पर बाहाया जा रहा है

कि हमारा उत्तर प्रदेश हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बन सके लेकिन कन्नौज के गुरसहायगंज में तैनात वन क्षेत्राधिकारी की खाऊ कमाऊ नीति के चलते हरे वृक्षों पर खुले आम लकडी माफियाओं द्वारा कुल्हाड़ा वरपाया जा रहा है।

इतना ही नहीं कई लकड़ी माफियाओं ने अपना नाम छपवाने की शर्त पर हमारे प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बताया वन अधिकारी को सुविधा शुल्क देनी पड़ती है

सुविधा शुल्क लेने के बाद बे खौफ होकर हम लोग अपने कार्य को अंजाम देते हैं इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की अगर बात की जाए तो वन क्षेत्रा अधिकारी के रहमों करम पर लकड़ी माफिया जहां सक्रिय है वही ताबड़तोड़ हो रही हरे वृक्षों की कटान से हमारा क्षेत्र बंजर बनता जा रहा है।

वन क्षेत्राधिकारी की धन उगाई की जानकारी जनपद के आलाधिकारियों को होने के उपरांत भी आज तक सुविधा शुल्क लेने वाले भ्रष्ट वन अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे खुलेआम वन अधिकारी का लकड़ी माफियाओं को संरक्षण प्राप्त होने के चलते हरे वृक्षों की कटान निरंतर जारी है

वन क्षेत्राधिकारी

क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों का कहना है कि समय रहते वन अधिकारी पर प्रशासन द्वारा अगर अपना ध्यान ना दिया गया तो वह दिन दूर नहीं होगा जब गुरसहायगंज का ग्रामीण क्षेत्र रेगिस्तान बनने से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल कुछ भी हो प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण के इस अभियान को वन अधिकारी पलीता लगा रहा है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment