स्कॉर्पियो कार दो लाख दहेज न मिलने पर विवाहिता से मारपीट

स्कॉर्पियो कार दो लाख दहेज न मिलने पर विवाहिता से मारपीट

कन्नौज : स्कॉर्पियो कार दो लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल से निकाले जाने का मामला सामने आया कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है।

शादी के छ ह वर्ष बाद अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता के सा सौरिख थानाथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के नाडेमऊ कस्बा निवासी रजनी प्रजापति पत्नी कमल प्रजापति ने गुरुवार को थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 21 नवंबर 2019 को जनपद इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी अंतर्गत भरथना चौराहा, विजय नगर गली नंबर-2 निवासी कमल प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति के साथ हुई थी।

शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर लगभग 15 लाख रुपये नकद, जेवरात और घरेलू सामान दिया था। रजनी के अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं हुआ और अतिरिक्त दहेज के रूप में एक स्कॉर्पियो कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगा।

मायके वालों द्वारा असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। कई बार रिश्तेदारों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन मांग नहीं मानी गई।

पीड़िता का आरोप है कि 15 नवंबर 2025 को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और केवल पहने हुए कपड़ों में उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

इसके बाद वह मायके पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति कमल प्रजापति, ससुर जयराम प्रजापति, सास निर्मला, जेठ अनिल, जेठानी मनु, ननद संगम, नंदोई कैलाश समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment