सौरिख कन्नौज : तमंचे में फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया
शुक्रवार की शाम थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार राजपूत कांस्टेबल विपिन बिहारी मिश्रा शांति व्यवस्था में मामूर थे
तभी मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रमोद उर्फ विनोद पुत्र रामचंद्र निवासी नगला खरगाई जो कि अवैध तमंचे में फरार चल रहा था
उसे उसके गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया









