लखनऊ : Hometel Alambagh लखनऊ में नवाबी खानपान और अवध की तहज़ीब को नए अंदाज़ में पेश करने जा रहा है।
शहर के फूड लवर्स के लिए होमटेल बाय सरोवर, आलमबाग द्वारा दस दिवसीय विशेष फूड फेस्टिवल जश्न-ए-अवध’ का आयोजन किया जा रहा है,
जो 12 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस खास आयोजन का उद्देश्य लखनऊ की मशहूर नवाबी रसोई और पारंपरिक अवध स्वाद को लोगों तक करीब से पहुंचाना है।
फेस्टिवल के दौरान होटल के रेस्टोरेंट ‘फ्लेवर्स’ को शाही दरबार की तर्ज़ पर सजाया जाएगा, जहां मेहमानों को नवाबी मेहमाननवाज़ी का अनुभव मिलेगा।
सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में गलौटी कबाब, धीमी आंच पर दम दी गई निहारी, खुशबू से भरपूर लखनवी बिरयानी और मीठे में पारंपरिक शाही टुकड़ा जैसे खास व्यंजन शामिल किए गए हैं।
सभी पकवान पारंपरिक रेसिपी और पुराने लखनवी अंदाज़ में तैयार किए जाएंगे, ताकि असली स्वाद और खुशबू बरकरार रहे।
फेस्टिवल के माहौल को और यादगार बनाने के लिए पारंपरिक सजावट के साथ सुकून भरी ग़ज़लों की प्रस्तुति भी होगी, जो मेहमानों को नवाबी दौर की शामों का एहसास कराएगी

यह आयोजन खास तौर पर परिवारों के लिए रखा गया है, जहां वे सर्द शामों में स्वादिष्ट खाने और शांत वातावरण का आनंद ले सकें। जश्न-ए-अवध’ हर रोज़ शाम 7:30 बजे से डिनर के दौरान होमटेल बाय सरोवर, आलमबाग, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।









