मुंबई : Priya Thakur ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक *‘वसुधा’* में वसुधा की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री प्रिया ठाकुर ने शूटिंग की व्यस्तता के बीच अपने मेकअप रूम को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भरा एक निजी सेफ कॉर्नर बना लिया है।
यह जगह न केवल उनकी सादगी और ज़मीन से जुड़ी सोच को दर्शाती है, बल्कि सेट की भागदौड़ से दूर उन्हें मानसिक सुकून भी देती है।
लगातार 12 से 15 घंटे की शूटिंग के चलते प्रिया ने अपने मेकअप रूम को बेहद सोच-समझकर और प्यार से सजाया है।
कमरे में उनके द्वारा बनाए गए कबूतरों के स्केच लगे हैं, जो शांति के प्रतीक माने जाते हैं। इसके साथ ही पॉजिटिव सोच से जुड़े मोटिवेशनल पोस्टर्स और हल्की फेयरी लाइट्स कमरे के माहौल को और भी सुकूनभरा बनाती हैं।
प्रिया का कहना है कि यह उनका अपना सुरक्षित स्थान है, जहां वह लंबे शिफ्ट के बाद खुद को रिलैक्स कर पाती हैं।

यही वजह है कि उनके को-एक्टर्स और दोस्त भी अक्सर इस शांत माहौल के कारण उनके मेकअप रूम में समय बिताना पसंद करते हैं। गौरतलब है कि *‘वसुधा’* ज़ी टीवी पर रोज़ाना रात 9:30 बजे प्रसारित होता है।









