Sai Pallavi की पहली हिंदी फिल्म‘ek din’ दर्शकों को लुभाएगी

ek din sai pallavi film

फिल्म : Sai Pallavi के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर फिल्म प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आमिर खान प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म ‘ek din’ का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई है।

फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान की जोड़ी बेहद प्यारी और सहज नजर आ रही है,

जो दर्शकों का दिल जीत रही है। टीज़र में रोमांटिक और मासूम भावनाओं को खूबसूरती से पेश किया गया है, जिससे इस फिल्म के प्रति लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

साई पल्लवी ने तेलुगु, तमिल और मलयालम सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है और अब हिंदी फिल्मों में कदम रख रही हैं।

टीज़र के बाद नेटिज़न्स ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। एक यूज़र ने लिखा, “साई पल्लवी बॉलीवुड में अभिनय का नया मानदंड स्थापित करेंगी।

” वहीं, दूसरे ने कहा, “उनकी मासूमियत और केमिस्ट्री दर्शकों का दिल छू रही है।” ‘एक दिन’ का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि निर्माण आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है।

ek din sai pallavi film

फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है और पहले ही दर्शकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया पा चुकी है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment