Maharashtra नगर निकाय चुनाव में सहसों के सिराज अंसारी विजयी

Maharashtra municipal elections

प्रयागराज : Maharashtra में हुए नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने सहसों कस्बे में भी उत्साह और जश्न का माहौल पैदा कर दिया।

भिवंडी के वार्ड नंबर 10 से सिराज अंसारी के काॅरपोरेटर पद पर दो हजार से अधिक मतों से विजयी होने की खबर जैसे ही सहसों पहुंची, पूरे बाजार और कांग्रेस कार्यालय में खुशियां छलक पड़ीं।

कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, पटाखे छोड़े और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। सहसों कांग्रेस कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मो. हलीम अंसारी को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी।

सिराज अंसारी, जो मो. हलीम अंसारी के भतीजे हैं, की इस जीत को क्षेत्र के लोगों ने मेहनत, ईमानदारी और जनसेवा का परिणाम बताया।

अंसारी परिवार के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। इस अवसर पर परिवारजनों और समर्थकों ने कहा कि सिराज अंसारी ने लगातार जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में साथ दिया, जिसका फल आज उन्हें मिला है।

Maharashtra municipal elections

पैतृक निवास सहसों से निकलकर महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में चुनाव जीतना समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश है। यह जीत न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि मेहनत और सच्ची राजनीति की मिसाल भी है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment