AMA Herbal Group की पेटेंट तकनीक से लागत और पानी कम

AMA Herbal Group

लखनऊ : AMA Herbal Group ने टेक्सटाइल उद्योग में नैचुरल डाइंग को नई दिशा देते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

समूह को अपनी अभिनव नैचुरल रोप डाइंग प्रक्रिया के लिए दूसरा पेटेंट प्रदान किया गया है। यह तकनीक प्राकृतिक रंगों के उपयोग से लंबे धागों को एकसमान रंग देने में सक्षम है

और इसे कम पानी, कम लागत तथा बड़े पैमाने पर उत्पादन को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

रोप डाइंग तकनीक आमतौर पर डेनिम उद्योग में इस्तेमाल होती रही है, लेकिन एएमए हर्बल ग्रुप ने इसे नैचुरल डाइज़ के साथ सफलतापूर्वक लागू कर एक नई मिसाल कायम की है।

इस प्रक्रिया के माध्यम से हजारों मीटर लंबे धागों को बिना किसी रुकावट के रंगा जा सकता है, जिससे पारंपरिक नैचुरल डाइंग में आने वाली जटिलताएं और समय की खपत काफी कम हो जाती है।

अब तक नैचुरल डाइंग मुख्य रूप से इंडिगो तक सीमित थी, क्योंकि अन्य प्राकृतिक रंगों की कॉटन के साथ संगतता कम थी और कई अलग-अलग चरणों से गुजरना पड़ता था।

एएमए हर्बल ग्रुप ने प्री-ट्रीटमेंट से लेकर फिक्सेशन तक की पूरी प्रक्रिया को एक ही रोप डाइंग सिस्टम में समाहित कर दिया है। यह पेटेंटेड तकनीक दो टेक्सटाइल मिल्स में व्यावसायिक स्तर पर सफलतापूर्वक इस्तेमाल की जा चुकी है।

AMA Herbal Group

एएमए हर्बल ग्रुप के को-फाउंडर एवं सीईओ श्री यावर अली शाह के अनुसार, यह उपलब्धि पर्यावरण अनुकूल टेक्सटाइल उत्पादन को बढ़ावा देने और नैचुरल डाइंग को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment