लखनऊ : Truecaller Community ने वर्ष 2025 में भारत में डिजिटल सुरक्षा की दिशा में अहम भूमिका निभाते हुए करोड़ों उपभोक्ताओं को स्पैम और ठगी से बचाया।
कंपनी की ताज़ा इंडिया इनसाइट्स रिपोर्ट के मुताबिक, सालभर में 4,168 करोड़ से अधिक संदिग्ध कॉल की पहचान की गई, जिनमें से लगभग 1,200 करोड़ कॉल्स को उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया।
इससे लोगों का समय, पैसा और मानसिक शांति सुरक्षित रही। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि करीब 770 करोड़ फर्जी कॉल बैंक, सरकारी संस्थानों और नामी कंपनियों का रूप धारण कर किए गए।
वहीं, 12,903 करोड़ से ज्यादा स्पैम एसएमएस भी चिन्हित किए गए, जिनमें साल की दूसरी छमाही में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई।
ट्रूकॉलर के सीईओ रिशित झुनझुनवाला ने कहा कि डिजिटल दौर में भरोसा सबसे बड़ी पूंजी है और धोखाधड़ी तकनीक के साथ-साथ मानव मनोविज्ञान का भी दुरुपयोग करती है।

औसतन 1.8 मिनट की एक स्पैम कॉल के हिसाब से भारतीयों ने प्रतिदिन लाखों घंटे बचाए। रिपोर्ट ने एआई आधारित वॉइस स्कैम के बढ़ते खतरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह भी दी।









