Northern Railway ने होली पर चलाईं 22 स्पेशल ट्रेनें

Northern Railway

Northern Railway ने होली के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए दिल्ली क्षेत्र से विशेष ट्रेनों का संचालन तेज कर दिया है।

2 मार्च 2026 को दिल्ली एरिया के प्रमुख स्टेशनों से कुल 22 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जिससे हजारों यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिली।

1 मार्च 2026 को भी 22 विशेष रेलगाड़ियां संचालित की गईं, जिनसे लगभग 3.36 लाख यात्रियों ने सफर किया।

यह आंकड़ा पिछले वर्ष होली से तीन दिन पूर्व 11 मार्च 2025 की तुलना में करीब 18.07 प्रतिशत अधिक है।

पिछले पांच दिनों में दिल्ली क्षेत्र से लगभग 14 लाख यात्रियों ने यात्रा की है, जो त्योहार के दौरान भारी आवागमन को दर्शाता है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ की लगातार निगरानी की जा रही है।

Northern Railway

3 मार्च 2026 को भी 22 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment