Western Uttar Pradesh में मोबाइल नेटवर्क का TRAI ड्राइव टेस्ट

tsoi

लखनऊ । Western Uttar Pradesh में मोबाइल नेटवर्क की वास्तविक स्थिति जानने के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सहारनपुर और मुज़फ्फरनगर में स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (IDT) कराया।

जनवरी 2026 में 20 से 23 जनवरी के बीच किए गए इस परीक्षण में शहरी क्षेत्रों, हॉटस्पॉट और सार्वजनिक परिवहन स्थलों पर मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया गया।

TRAI की नियुक्त एजेंसी ने करीब 338.4 किलोमीटर का सिटी ड्राइव टेस्ट और 3.8 किलोमीटर का वॉक टेस्ट किया।

इस दौरान एडवांस टेस्ट हैंडसेट के जरिए एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया के सिम कार्डों पर 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क की वॉयस व डेटा सेवाओं की जांच की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक कॉल सेटअप सक्सेस रेट में जियो 99.85% के साथ सबसे आगे रहा, जबकि एयरटेल 99.71% पर रहा। बीएसएनएल का प्रदर्शन 80.56% और वीआईएल का 89.06% दर्ज किया गया।

ड्रॉप कॉल रेट के मामले में एयरटेल में कोई कॉल ड्रॉप दर्ज नहीं हुई, जबकि बीएसएनएल में 1.21% ड्रॉप कॉल रेट सामने आई।

डेटा स्पीड में भी जियो और एयरटेल ने बेहतर प्रदर्शन किया। जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 227.69 Mbps और एयरटेल की 166.45 Mbps दर्ज की गई।

वहीं वीआईएल की 46.50 Mbps और बीएसएनएल की केवल 9.29 Mbps रही। TRAI के अनुसार परीक्षण के निष्कर्ष संबंधित टेलीकॉम कंपनियों को सुधारात्मक कार्रवाई के लिए भेज दिए गए हैं।

tsoi

विस्तृत रिपोर्ट प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment