लखनऊ । livelong” हेल्थ-टेक और इंश्योरेंस सेक्टर की उभरती कंपनी लिवलोंग ने राजधानी लखनऊ में अपनी नई शाखा शुरू कर शहर में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है।
इस पहल के साथ कंपनी ने स्वास्थ्य सेवाओं और बीमा समाधानों को लोगों तक अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।
कंपनी के अनुसार नई शाखा के माध्यम से लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस, कॉर्पोरेट ओपीडी प्रोग्राम और छोटे-मध्यम उद्यमों (एसएमई) के लिए विशेष बीमा सेवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
व्यस्त रिहायशी इलाके में स्थापित यह शाखा आम नागरिकों, कॉर्पोरेट संस्थानों और छोटे कारोबारों की स्वास्थ्य सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
लिवलोंग के संस्थापक और सीईओ गौरव दुबे ने कहा कि लखनऊ कंपनी के विस्तार की रणनीति में महत्वपूर्ण बाजार है।
नई शाखा के जरिए स्थानीय स्तर पर सेवाओं को मजबूत किया जाएगा और इंटीग्रेटेड हेल्थ इंश्योरेंस व वेलनेस समाधान अधिक लोगों तक पहुंचाए जाएंगे।
वहीं कंपनी के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर एवं सेल्स हेड मोहित भारद्वाज ने बताया कि यह शाखा उत्तर भारत में लिवलोंग के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और पार्टनर इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नेशनल हेड डॉ. सौम्या कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि लिवलोंग के साथ साझेदारी के जरिए बेहतर हेल्थ इंश्योरेंस सेवाएं लोगों तक पहुंचाना संभव होगा।
कंपनी की योजना अगले दो वर्षों में देशभर में 100 नई शाखाएं खोलने की है।

दिल्ली, बेंगलुरु, नासिक, कोलकाता और नागपुर के बाद लखनऊ में खुली यह शाखा इसी विस्तार योजना का हिस्सा है।









