Peace Education Charitable Trust द्वारा संयुक्त रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम

tsoi news

लखनऊ : Peace Education Charitable Trust की ओर से इंसाफ नगर स्थित इंदिरा 114 परिसर में शिया और सुन्नी समुदाय के संयुक्त रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

इफ्तार में शिया समुदाय से मौलाना सिपते नूरी, तंज़ीम अप्सर जाफ़री, मीज़ान, जाफ़र साहब, मौलाना अली और नवाब अब्दुल्लाह सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

वहीं सुन्नी समाज की ओर से मस्जिद अज़हर अली के सदर खालिद इस्लाम, शेख अफज़ाल, आमिर किदवई और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

इस मौके पर देश में शांति, एकता और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुर्तज़ा अली ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी विश्वास मजबूत करने और गंगा-जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाने का माध्यम बनते हैं।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment