लखनऊ । Ramzan के पाक महीने में लखनऊ पश्चिम क्षेत्र में एक भव्य रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसने सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की।
चौपटिया पावर हाउस पार्क के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और स्थानीय लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला।
इफ्तार के दौरान खजूर, फल, शरबत और विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। मग़रिब की अज़ान होते ही सभी ने सामूहिक रूप से रोज़ा खोला और देश में अमन-चैन की दुआ की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। आयोजन के दौरान विधायक अरमान खान ने कहा कि रमज़ान हमें सब्र, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देता है।
उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करते हैं।

इफ्तार के अंत में देश की तरक्की, एकता और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। यह आयोजन गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक बनकर उभरा।









