कुशीनगर । Youth dies in truck collision” कसया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई।
यह दुर्घटना रामकोला मार्ग पर रामबर चरगहाँ गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में घायल युवक की पहचान राहुल प्रसाद (19), निवासी विजयपुर दक्षिण पट्टी, गुरुवालिया बाजार के रूप में हुई है।
वह अपनी बुआ के घर बनकटा से लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से युवक को सीएचसी कसया भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला, हालांकि करीब एक किलोमीटर दूर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर है।









