Masquerade of Art Exhibition में सजी बच्चों की कल्पनाशील दुनिया

tsoi

लखनऊ : Masquerade of Art Exhibition में सजी बच्चों की कल्पनाशील दुनिया” सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल का परिसर इन दिनों रंग, कल्पना और नवाचार से सराबोर है।

विद्यालय की वार्षिक कला प्रदर्शनी ‘मास्करेड ऑफ आर्ट’ 24 मार्च से आम दर्शकों के लिए खोल दी गई है, जहां शहर के अभिभावक, विद्यार्थी और कला प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचकर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को सराह रहे हैं।

यह प्रदर्शनी महज चित्रों का संग्रह नहीं, बल्कि भावनाओं और कल्पनाशीलता की जीवंत प्रस्तुति है।

यहां प्रदर्शित कृतियों में पारंपरिक और आधुनिक कला का अनूठा मेल देखने को मिलता है।

कथकली मुखौटों की बारीक कारीगरी, जनजातीय कला की झलक और पाश्चात्य शैली के प्रयोग, सभी मिलकर विविध संस्कृतियों की सुंदर कहानी बयां करते हैं।

वारली कला की सादगी, प्राकृतिक दृश्यों की शांति, अमूर्त चित्रों की गहराई और भावनात्मक पोर्ट्रेट्स दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं।

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण एक भव्य म्यूरल है, जिसमें सिरेमिक और पेंटिंग का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया गया है।

tsoi

प्रधानाचार्या पूनम कोचित्ती ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक समझ को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रदर्शनी 27 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment