लखनऊ : SBI Pension Funds Private Limited ने उत्तर प्रदेश में रिटायरमेंट योजना को लेकर जागरूकता बढ़ाने और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के विस्तार पर जोर दिया है।
तेजी से बढ़ते कार्यबल और असंगठित क्षेत्र की बड़ी आबादी को देखते हुए राज्य में सामाजिक सुरक्षा कवरेज की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं।
कंपनी लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों के माध्यम से टियर-2 और टियर-3 इलाकों तक पेंशन योजनाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के व्यापक नेटवर्क, डिजिटल प्लेटफॉर्म और वित्तीय साक्षरता अभियानों का सहारा लिया जा रहा है।
एसबीआई पेंशन फंड्स संतुलित निवेश रणनीति अपनाते हुए इक्विटी, फिक्स्ड इनकम और नए एसेट क्लास में निवेश कर दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रहा है।

एमडी एवं सीईओ प्रणय द्विवेदी के अनुसार, बढ़ती जीवन प्रत्याशा और खर्चों के बीच रिटायरमेंट प्लानिंग अब जरूरी हो गई है। हालिया सुधारों से एनपीएस अधिक लचीला और निवेशक-अनुकूल बनकर उभर रहा है।









